पति राज कुंद्रा की वजह से शिल्पा शेट्टी को लगी 2 करोड़ रुपए की चपत, सुपर डांसर शो के जज की कुर्सी से गायब हैं एक्ट्रेस

अश्लील वीडियो मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी टीवी के पॉपुलर डांस रियल्टी शो ‘सुपर डांसर 4’ में दिखाई नहीं दे रहीं. शिल्पा शेट्टी इस शो को गीता कपूर और अनुराग बसु के साथ शो का जज करती थीं. वो इनमें सबसे महंगी जज थी. लेकिन राज की गिरफ्तारी के बाद से वो गायब हैं जिसकी वजह से उन्हें अच्छी खासी चपत लगी है.

रिपोर्ट की माने तो सुपर डांसर 4 से गायब हुई शिल्पा शेट्टी को अब इसका नुकसान होना शुरू हो गया है. शिल्पा को इसकी वजह से 2 करोड़ रुपए के लॉस का अनुमान हैं. इस शो को जज करने के लिए शिल्पा शेट्टी हर एपिसोड के 18-20 लाख रुपए फीस लेती थीं. इस शो के हर हफ्ते दो एपिसोड प्रसारित होते हैं, लेकिन पिछले चार एपिसोड से वो सेट पर नहीं जा रही है, लेकिन कहते हैं कि 'शो मस्ट गो ऑन', इसी तर्ज पर मेकर्स उनकी जगह गेस्ट इनवाइट कर रहे हैं.

पिछले वीकेंड पर उनकी जगह शो में करिश्मा कपूर दिखाई दीं थी वहीं इस वीकेंड में रितेश देशमुख और जेनेलिया को उनकी कुर्सी पर देखा गया था. इन कुछ हफ्तों की गैरमौजूदगी में उनको 2 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है.

[insta]https://www.instagram.com/p/CRavHYNlUaW/[/insta]

शिल्पा शो में नहीं दिख रही हैं, जिसके बाद अफवाहों का बाजार भी गर्म होने लगा. कहा गया कि उन्होंने शो छोड़ दिया है. हालांकि इस बारे में मेकर्स की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है. वहीं कहा ये भी जा रहा है कि राज कुंद्रा केस शांत होने पर करीब एक महीने में शूटिंग ज्वाइन कर सकती हैं., क्योंकि चैनल ने भी उन्हें हटाए जाने को लेकर कुछ फैसला नहीं लिया है.

राज कुंद्रा को 9 जुलाई को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था. उन पर अश्लील वीडियो बनाने और एप पर अपलोड करने का आरोप है. पुलिस का कहना है कि राज के खिलाफ उनके पास पर्याप्त सबूत हैं. पुलिस इस मामले में शिल्पा शेट्टी की भूमिका को लेकर भी जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3Cha8vu Promotion: कियारा आडवाणी ने 2.1 लाख का गाउन पहनकर किया फिल्म का प्रमोशन, क्या आपने देखीं तस्वीरें?

<a href="https://ift.tt/2VcNFzj Sharma ने लिया Raj Kundra का नाम तो परेशान होकर बोली थीं Shilpa Shetty – ‘मैं कित्थे फंस गई पंजाबियों के बीच’

from television https://ift.tt/3ioX6o5
https://ift.tt/eA8V8J
from television https://ift.tt/3ioX6o5
https://ift.tt/eA8V8J
पति राज कुंद्रा की वजह से शिल्पा शेट्टी को लगी 2 करोड़ रुपए की चपत, सुपर डांसर शो के जज की कुर्सी से गायब हैं एक्ट्रेस
Reviewed by Besic News
on
August 04, 2021
Rating:
No comments: