Bigg Boss 16 की इस दिन से होगी शुरुआत! दिव्यांका त्रिपाठी समेत ये सितारे आ सकते हैं नजर

Bigg Boss 16 Premier Date: टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) की एक तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस इस शो को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड रहते हैं. 15 सालों से ये शो दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. अब जल्द ही इसका 16वां सीजन आने वाला है. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट किए जाने वाला ‘बिग बॉस’ के सीजन 16 को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. लेटेस्ट अपडेट में इसके प्रीमियर की तारीख चर्चाएं हो रही हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स में पिछले काफी समय से ऐसी खबरें चल रही थीं कि शो सितंबर से अक्टूबर महीने के बीच प्रीमियर हो सकता है. अब ‘टेलीचक्कर’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, ये शो 1 अक्टूबर 2022 को कलर्स टीवी पर प्रीमियर होगा. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. उम्मीद लगाई जा रही है कि, जल्द ही इसके प्रीमियर की आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

बिग बॉस 16 का प्रोमो

एक्टर सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस को सालों से होस्ट कर रहे हैं. इस सीजन में भी सलमान का दबंगई अंदाज देखने को मिलेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने शो के प्रोमो के लिए शूटिंग भी कर ली है. ऐसे में माना जा रहा है कि, जल्द ही शो का प्रोमो भी रिलीज होने वाला है.

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट (Bigg Boss 16 Contestants List) अभी सामने नहीं आई है, लेकिन खबरें हैं कि, शो में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi), अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani), शाइनी दोशी (Shiny Doshi), सनाया ईरानी (Sanaya Irani) समेत कई सितारे दिखाई दे सकते हैं.

बिग बॉस 15 की विनर

पिछले सीजन यानी बिग बॉस 15 भी अक्टूबर में ही शुरू हुआ था. BB 15 का 2 अक्टूबर 2021 को प्रीमियर हुआ था और 30 जनवरी 2022 को फिनाले था. बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश (Bigg Boss 15 Winner Tejasswi Prakash) बनी थीं.

यह भी पढ़ें

Ranveer Singh की तरह इस TV एक्टर ने भी कराया बिना कपड़ों के फोटोशूट, बताया- पत्नी का था कैसा रिएक्शन

पति रसिक के निधन के 2 दिन बाद काम पर लौटीं Ketki Dave, बोलीं- लोग मेरे दुख का...

from television https://ift.tt/kBWDjHT
https://ift.tt/Gr1Ivqd
Bigg Boss 16 की इस दिन से होगी शुरुआत! दिव्यांका त्रिपाठी समेत ये सितारे आ सकते हैं नजर Bigg Boss 16 की इस दिन से होगी शुरुआत! दिव्यांका त्रिपाठी समेत ये सितारे आ सकते हैं नजर Reviewed by Besic News on August 06, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.