Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 5 साल के बाद इस TV एक्टर ने की वापसी, ‘ये रिश्ता क्या..’ से कमबैक करने पर शेयर की एक्साइटमेंट

Mrunal Jain Comeback Show: टीवी एक्टर मृणाल जैन (Mrunal Jain) छोटे पर्दे का एक जाना-माना नाम हैं. उन्होंने कई डेली सोप में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है. 5 सालों से वह टीवी से दूर थे. उन्हें आखिरी बार ‘नागार्जुन: एक योद्धा’ सीरियल में देखा गया था. पांच साल के बाद अब मृणाल जैन फिर से दर्शकों के दिलों पर जादू चलाने आ रहे हैं. वह लंबे समय से प्रसारित होने वाले हिट शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से कमबैक कर रहे हैं, जिसके लिए वह बेहद एक्साइटेड हैं.

मृणाल जैन पहली बार निभाएंगे डॉक्टर का रोल

मृणाल जैन ने ‘ईटाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से कमबैक करने को लेकर वह कितने एक्साइटेड हैं. वह इस अवसर को नहीं खोना चाहते थे. एक्टर ने कहा, “सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो का हिस्सा बनने मेरे लिए एक शानदार मौका है. मैंने अपने करियर में कभी डॉक्टर की भूमिका नहीं निभाई है और मैं अपने कैरेक्टर को अच्छे से समझने के लिए अपने कजिंस से बात कर रहे हैं, जो डॉक्टर हैं.”

मृणाल जैन ने ‘ये रिश्ता क्या..’ से क्यों किया कमबैक?

एक्टर ने बताया कि, वह लंबे समय  बाद टीवी पर वापसी करना चाहते थे. उन्होंने कहा, “मैं फिर से काम करना शुरू करना चाहता था. अवसर ने अचानक मेरा दरवाजा खटखटाया और मुझे इस शो के बारे में सोचने की जरूरत नहीं पड़ी. इसका हिस्सा बनना बेहतर है. एक ऐसे शो के साथ काम करना अच्छा लगता है कि, जिसके पास वफादार दर्शक हों.” बता दें कि, मृणाल, अभिमन्यु उर्फ हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) के हाथ की चोट को ठीक करते हुए दिखाई देंगे.

मृणाल जैन फिल्म और सीरियल्स

मृणाल जैन ‘उतरन’ और ‘बंधन’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं. यही नहीं, वह बॉलीवुड फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. इसमें उन्होंने निगेटिव रोल अपनाया था.

यह भी पढ़ें

Akshara Singh ने Aryan और Imlie की केमिस्ट्री को लेकर कही ये बात, जानकर आपको भी लगेगा झटका!

Superstar Singer 2: बहन अल्का की स्पीच सुन इमोशन पर काबू नहीं कर पाए अक्षय कुमार, छलक पड़े आंसू

from television https://ift.tt/vFXDZAj
https://ift.tt/yriJLMj
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 5 साल के बाद इस TV एक्टर ने की वापसी, ‘ये रिश्ता क्या..’ से कमबैक करने पर शेयर की एक्साइटमेंट Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 5 साल के बाद इस TV एक्टर ने की वापसी, ‘ये रिश्ता क्या..’ से कमबैक करने पर शेयर की एक्साइटमेंट Reviewed by Besic News on August 05, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.